WELCOME TO THE WORLD OF LYRICS मैया अम्बे जी की आरती । अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती। नवरात्री स्पेशल आरती। जानिए नौ देवियों की पावन कहानी एवम उनके अवतार के बारे में। Ambey mata ki aarti। Ambe tu hai jagdambe kaali Skip to main content

Featured

Discription

Hello friends, welcome to our website evergreenlyrics4u.com Here we provide you a large collection of evergreen lyrics of most romantic, patriotism, devotional, love, sad songs etc so that every music lover can enjoy the same and make their own rhydm. This site contains all type of indian bollywood songs Lyrics from the Era of 2000. All your favourite songs lyrics can be found at one place. Viewers are requested to send their suggession in comment box to make this site more friendly and batter.. Here you can find your favourite songs Lyrics in various categories.  Read More Lyrics on this page : Zohrajabeen - Jaani Barish ki jaye - B Praak Teri Mitti - Kesari Koi Fariyad - Tum Bin Tum dil ki dhadkan- Dhadkan Kya loge tum- Jaani Oonchi oonchi deeware- Yaariyan - 2 Ek bat kahu kya ijajat hai Heeriye heeriye - Arijit Singh Hua main - Animal Pachhtaoge- Arijit Singh Fir aur kya chahiye   Hanuman Chalisa Lyrics Jai Ambey Gauri Aarti Ambey Tu hai jagdambe For all evergreen song...

मैया अम्बे जी की आरती । अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती। नवरात्री स्पेशल आरती। जानिए नौ देवियों की पावन कहानी एवम उनके अवतार के बारे में। Ambey mata ki aarti। Ambe tu hai jagdambe kaali

मां अम्बे जी की आरती । नवरात्री के पावन अवसर पर प्रस्तुत है माता अम्बे की पावन आरती। अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली। 



लेकिन उससे पहले जानिए की क्या है माता अम्बे की महत्ता और नवरात्री के पावन पर्व की विशालता।


नवरात्री का ये पावन पर्व पूरी दुनिया में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इन दिनों जगह जगह माता की प्रतिमा की स्थापना की जाती है तथा तरह तरह की झांकियों से माता के दरबार को सुसज्जित किया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार की उतनी ही मान्यता जितनी की दीपावली और गणेश महोत्सव की होती है। भारत के बंगाल का यह सबसे ज्यादा धूम धाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दिनों लोग उपवास रखकर माता की आराधना करते है। कुछ लोग इन दिनों अपने जूते चप्पल का भी त्याग कर देते है। कई जगह गर्वा महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि नवरात्री के नौ दिन नौ देवियों की पूजा की जाती है। आइए यहां हम जानते है नवरात्री के हर एक दिन पूजनीय नौ देवियों के नाम तथा इनकी मान्यता के बारे में।

1.मां शैलपुत्री- 

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है ये मां दुर्गा का प्रथम स्वरुप हैं। ये राजा हिमालय (शैल) की पुत्री हैं इसी कारण ये शैलपुत्री कहलाती हैं। ये वृषभ पर विराजती हैं। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल तो बाएं हाथ में कमल धारण करती हैं। प्रथम दिन इनके पूजन से ही भक्त के नौं दिन की यात्रा आरंभ होती है।


2. मां ब्रह्मचारिणी-

मां दुर्गा के नौं स्वरुपों में मां ब्रह्मचारिणी द्वितीय स्वरुप हैं। ब्रह्मचारिणी अर्थात् तप का आचरण करने वाली। इन्होंने भगवान शिव को पति रुप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था इसलिए ये ब्रह्मचारिणी कहलाई। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरुप अत्यंत ज्योतिर्मय है। इनके बांए हाथ में कमंडल सुशोभित है तो दाहिने हाथ में ये माला धारण करती हैं। इनकी उपासना से साधक को सदाचार, संयम की प्राप्ति होती है।




3. चंद्रघण्टा देवी-

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन होता है। ये मां दुर्गा की तृतीय शक्ति हैं। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्तियां समाहित हैं। इनके मस्तक पर अर्द्ध चंद्र सुशोभित हैं, इसी कारण ये चंद्रघंटा कहलाती हैं। इनके घंटे की ध्वनि से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाती हैं। इनके रंग स्वर्ण के समान चमकीला है, ये सिंह पर विराजती हैं। मां चंद्रघंटा का स्वरुप भक्तों के लिए अत्यंत कल्याण कारी है।



4. कूष्मांडा माता-

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरुप कूष्मांडा माता की पूजा का विधान है। इनकी मंद हंसी से ही ब्रह्मांड का निर्माण होने के कारण इनका नाम कूष्मांडा पड़ा। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार जब चारों ओर अंधकार ही अंधकार था तब मां की ऊर्जा से ही सृष्टि का सृजन हुआ था। मां कूष्मांडा का आठ भुजाएं हैं, वे इनमें धनुष, बाण, कमल, अमृत, चक्र, गदा और कमण्डल धारण करती हैं। मां के आंठवे हाथ में माला सुशोभित रहती है। ये भक्त को भवसागर से पार उतारती हैं और उसे लौकिक-परालौकिक उन्नति प्रदान करती हैं।




5. स्कंदमाता-

नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरुप स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। ये अपनी गोद में कुमार कार्तिकेय को लिए हुए हैं और कार्तिकेय का एक नाम स्कंद है, इसी कारण ये स्कंद माता कहलाती हैं। ये कमल के आसन पर विराजती हैं और इनका वाहन सिंह है। इनका स्वरुप स्नेहमय और मन को मोह लेने वाला है। इनकी चार भुजाएं हैं, दो भुजाओं में कमल सुशोभित हैं तो वहीं एक हाथ वर मुद्रा में रहता है। मां एक हाथ से अपनी गोद में स्कंद कुमार को लिए हुए हैं। स्कंद माता सदैव अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए तत्पर रहती हैं।



6. कात्यायनी माता-

नवरात्रि में छठे दिन मां दुर्गा के षष्ठम स्वरुप मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। इन्होंने कात्यायन ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर उनके घर पुत्री रुप में जन्म लिया था और ऋषि कात्यायन ने ही सर्वप्रथम इनका पूजन किया था। इसी कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी का स्वरुप तेजमय और अत्यंत चमकीला है। इनकी चार भुजाएं हैं, दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयु मुद्रा में रहता है तो वहीं नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में है। बाई ओर के ऊपर वाले हाथ में मां तलवार धारण करती हैं तो वहीं नीचे वाले हाथ में कमल सुशोभित है। सिंह मां कात्यायनी का वाहन है। इनकी साधना से साथ को इस लोक में रहकर भी आलौकिक तेज की प्राप्ति होती है।



7. कालरात्रि माता-


मां दुर्गा के सप्तम स्वरुप को कालरात्री कहा जाता है, नवरात्रि में सप्तमी तिथि को इन्हीं की पूजा अर्चना की जाती है। इनका स्वरुप देखने में प्रचंड है लेकिन ये अपने भक्तों के सदैव शुभ फल प्रदान करती हैं। इसलिए इन्हें शुभड्करी भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार रक्तबीज नामक राक्षस का संहार करने के लिए मां ने ये भयानक रुप धारण किया था। इनकी पूजा करने से भक्त सभी तरह के भय से दूर हो जाता है। ये दुष्टों का विनाश करती हैं।



8. महागौरी माता-


मां दुर्गा के आठवें स्वरुप को महागौरी कहा जाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा-आराधना की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार इन्होंने भगवान शिव को पति रुप में प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी जिसके कारण इनका शरीर काला पड़ गया था। भगवान शिव ने प्रसन्न होकर इन्हें गौरवर्ण प्रदान किया इसलिए ये महागौरी कहलाईं। ये श्वेत वस्त्र और आभूषण धारण करती हैं इसलिए इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी और का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में रहता है तो वहीं नीचे वाले हाथ में मां त्रिशूल धारण करती हैं। बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरु रहता है तो नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में रहता है। इनकी पूजा से पूर्वसंचित पापकर्म भी नष्ट हो जाते हैं। ये अमोघ फलदायिनी हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं।




9. सिद्धिदात्री माता-

नवरात्रि में नवमी तिथि यानी अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इनके नाम से ही पता चलता है सिद्धियों को प्रदान करने वाली। इनकी पूजा से भक्त को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को इन्हीं से सिद्धियों की प्राप्ति हुई थी और इन्हीं की अनुकंपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी (नारी) का हुआ, जिसके बाद वे अर्द्ध नारीश्वर कहलाए। ये कमल के फूल पर विराजती हैं और सिंह इनका वाहन है। इनकी उपासना से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।




मां अम्बे जी की आरती । नवरात्री के पावन अवसर पर प्रस्तुत है माता अम्बे की पावन आरती। अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।





अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

तेरे भक्त जनो पर,
भीर पडी है भारी माँ ।
दानव दल पर टूट पडो,
माँ करके सिंह सवारी ।
सौ-सौ सिंहो से तू बलशाली,
अष्ट भुजाओ वाली,
दुष्टो को पलमे संहारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

माँ बेटे का है इस जग मे,
बडा ही निर्मल नाता ।
पूत - कपूत सुने है पर न,
माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखियो के दुखडे निवारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

नही मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना माँ ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन मे,
इक छोटा सा कोना ॥
सबकी बिगडी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतियो के सत को सवांरती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

चरण शरण मे खडे तुम्हारी,
ले पूजा की थाली ।
वरद हस्त सर पर रख दो,
मॉ सकंट हरने वाली ।
मॉ भर दो भक्ति रस प्याली,
अष्ट भुजाओ वाली,
भक्तो के कारज तू ही सारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥


Maa ambe ji ki aarti (English), Navratri Special Aarti- Ambe tu hai jagdambe kaali Aarti (English)




Ambe Tu Hai Jagadambe Kali,
Jai Durge Khappara Wali,
Tere Hi Guna Gaven Bharati,
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti।
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti॥


Tere Bhakta Jano Para Mata
Bhira Padi Hai Bhari।
Danava Dala Para Tuta Pado Maa
Karake Sinha Sawari॥
Sau-Sau Sihon Se Balashali,
Hai Ashta Bhujaon Wali,
Dushton Ko Tu Hi Lalakarati।
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti॥

Maa-Bete Ka Hai Isa Jaga Mein
Bada Hi Nirmala Nata।
Puta-Kaputa Sune Hai
Para Na Mata Suni Kumata॥
Saba Pe Karuna Darshane Wali,
Amrita Barasane Wali,
Dukhiyon Ke Dukhade Nivarati।
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti॥

Nahin Mangate Dhana Aur Daulata,
Na Chandi Na Sona।
Hama To Mangen Tere Charanon Mein
Chhota Sa Kona॥
Sabaki Bigadi Banane Wali,
Laja Bachane Wali,
Satiyon Ke Sata Ko Sanwarati।
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti॥

Charana Sharana Mein Khade Tumhari,
Le Puja Ki Thali।
Varada Hasta Sara Para Rakha Do Maa
Sankata Harane Wali॥
Maa Bhara Do Bhakti Rasa Pyali,
Ashta Bhujaon Wali,
Bhakton Ke Karaja Tu Hi Sarati।
O Maiya Hama Saba Utare Teri Aarti॥



Related Search:





For more songs lyrics - Click here

Comments